परसुडीह में पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दे दी जान

जमशेदपुर : परसुडीह में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

घटना में परसुडीह नामो टोला निवासी पोटका सीएससी में पदस्थापित 34 वर्षीय नर्स शिल्पी मुखर्जी की उसके पति साहब मुखर्जी ने हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार साहब मुखर्जी ने पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया और उसे घर में गला दबाकर तथा धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पति ने हत्या और आत्महत्या की बात सुसाइड नोट और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए स्वीकार की है। घटना के बाद परसुडीह पुलिस ने महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी आेर सुंदरनगर पुलिस ने साहब मुखर्जी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया। महिला के भाई अमित कुमार ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना के सही कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तिरुवनंतपुरम में सीपीआई-एम में बड़ी फूट, जॉय के टिके रहने से शिवनकुट्टी नाराज

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में सीपीआई-एम के अंदर गुटीय लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हॉर्स ट्रेडिंग का इतिहास बनाने वाली कांग्रेस न पढ़ाए भाजपा को नैतिकता का पाठ: आदित्य साहू

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेताओं की ओर से भाजपा पर...

सी-डैक में जॉब का चांस: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 28 पदों पर आवेदन शुरू, 20 जून अंतिम तिथि

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), कोलकाता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत