आवासीय विद्यालयों में नामंकन के लिए 1032 बालिकाओं का चयन

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला चयन समिति एवं जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए प्राप्त कुल 2594 आवेदनों में से 1032 बालिकाओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक रूप से वंचित, ड्रॉपआउट, सुदूरवर्ती, दुर्गम क्षेत्र की, आदिम जनजाति से संबंधित, अनाथ, एकल अभिभावक तथा दिव्यांग बालिकाओं को प्राथमिकता दी गई, ताकि सरकार की ‘सर्व शिक्षा अभियान’ एवं ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसी योजनाओं की भावना के अनुरूप हर बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

बैठक के दौरान बागुनहातु क्षेत्र की एक बालिका, जिसे उसके माता-पिता ने त्याग दिया है। उसका मामला भी संज्ञान में लाया गया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर फीस माफी एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही यदि बालिका सरकारी आवासीय विद्यालय में नामांकन लेना चाहती है तो नजदीकी केजीबीवी या जेबीएवी में त्वरित रूप से उसका दाखिला कराया जाए।

जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से जिले के 15 गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों को शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के तहत मान्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इससे जिले में शिक्षा के अधिकार की प्रभावी अनुपालना और अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, एडीपीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित आवासीय विद्यालयों की वार्डेन उपस्थित रहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत