झारखंड में नशे के खिलाफ अभियान तेज, गोड्डा और चतरा में लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चतरागोड्डा, 2 जून (आईएएनएस)। झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

चतरा के डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जपुआ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब नौ लाख रुपए है। जांच के दौरान मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों को भी साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है।

इधर, गोड्डा जिले में पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास छापेमारी कर 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई निवासी सत्यजीत पासवान (19), गौरव कुमार (22) और बालमुकुंद साह (40) के रूप में हुई है।

गोड्डा के डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

टीम ने प्रतापपुर हटिया के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सिगरेट का पैकेट और एक माचिस बरामद की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार : दानापुर में दर्दनाक हादसा, झूले पर खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत

दानापुर, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के दानापुर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पीपल के पेड़ पर साड़ी...

JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत