IMD का येलो अलर्ट : पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में 6 जून तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

जमशेदपुर/रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिम सिंहभूम समेत राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 6 जून तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है। आईएमडी ने राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में 6 जून तक गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 39.4 मिमी वर्षा पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में हुई। इसके अलावा तांतनगर में 30 मिमी, नामकुम में 26.5 मिमी, धालभूमगढ़ में 12.8 मिमी, मंझारी में 12 मिमी, सिसई में 11 मिमी, चाईबासा में 9.6 मिमी, रांची में 5 मिमी और बोकारो थर्मल में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि 1 जून को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं 2, 3 और 4 जून को उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तरी जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

5 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 6 जून को भी कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

  • जमशेदपुर – 34.4
  • डालटनगंज – 39.2
  • रांची – 33.0
  • बोकारो – 35.5
  • देवघर – 33.4
  • बहरागोड़ा – 33.4
  • गुमला – 34.5
  • हजारीबाग – 34.0
  • खूंटी – 34.0
  • लोहरदगा – 33.3
  • पाकुड़ – 35.3
  • सरायकेला – 36.1
  • दुमका – 34.1

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीजीटी परीक्षा आज, प्रयागराज में बने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रयागराज, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा 3 और 4 जून को...

बाबूलाल पेंटर: जिन्होंने कबाड़ से बना डाला पहला स्वदेशी फिल्म कैमरा, भारतीय सिनेमा को दी नई दिशा

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। बाबूराव पेंटर का जन्म 3 जून 1890 को कोल्हापुर के एक पारंपरिक शिल्पकार (मेस्त्री) परिवार में हुआ था। घर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत