Chaibasa Train Horror: चलती ट्रेन से मां ने डेढ़ माह के मासूम को फेंका, दूसरे बच्चे की यात्रियों ने बचाई जान

हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली घटना, राजखरसावां-महालीमरूप के बीच ट्रैक किनारे मिला नवजात का शव

चाईबासा/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। यह घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई, जहां रेल ट्रैक किनारे नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन में सफर कर रही महिला अचानक विचलित हो गई और उसने गोद में मौजूद बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बताया कि महिला इसके बाद अपने करीब तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी बाहर फेंकने की कोशिश करने लगी, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे की जान बचा ली।

घटना के बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया तथा अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया। फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव निवासी मुद्रावती गोप के रूप में हुई है, जबकि उसके पति ने अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि करीब चार वर्ष पहले दोनों घर से भागकर साथ रहने लगे थे।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने इस खौफनाक घटना को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे रेल मंडल में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जुगसलाई में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी का खुलासा

जुगसलाई पुलिस ने कोलकाता से जमशेदपुर तक फैले प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोना देवी विश्वविद्यालय में जैविक खाद निर्माण, छात्रों ने दिया हरित भविष्य का संदेश

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के छठे दिन उत्साह, जागरूकता और सामाजिक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डेंगू बुखार को पहचानें, इससे पहले कि वह आपको अपनी चपेट में ले

हर परिवार के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका — बीमारी की पहचान, घर पर देखभाल और कब अस्पताल जाना ज़रूरी है सामान्य जानकारी डेंगू बुखार दुनिया में...

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 25 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जमशेदपुर समेत कई जिलों में असर

जमशेदपुर / रांचीः झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में अगले पांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत