अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग प्रतियोगिता में आदित्य राज ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, विधायक सरयू राय ने दी बधाई

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के पुत्र आदित्य राज से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।

आदित्य राज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आदित्य राज ने दूसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि आदित्य अभी महज 8 वर्ष का है।

आदित्य राज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए थे, जिसमें आदित्य राज ने मॉडलिंग कैटेगरी में भाग लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आदित्य राज के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि उनकी नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी रही हैं। अपने नाती की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश और गौरवान्वित है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जुगसलाई में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी का खुलासा

जुगसलाई पुलिस ने कोलकाता से जमशेदपुर तक फैले प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोना देवी विश्वविद्यालय में जैविक खाद निर्माण, छात्रों ने दिया हरित भविष्य का संदेश

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के छठे दिन उत्साह, जागरूकता और सामाजिक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: उपायुक्त ने मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश

राजीव रंजन बोले- मानगो ओवरब्रिज से शहर के ट्रैफिक दबाव में आएगी बड़ी राहत जमशेदपुर : उपायुक्त Rajeev Ranjan ने सोमवार को मानगो में निर्माणाधीन...

जमशेदपुर के जुगसलाई में शनिवार को होगा ‘झारखंड शनि शांति यज्ञ’, भजन संध्या व महाप्रसाद का भी आयोजन​

अमावस्या की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की शिव चर्चा दामोदर शनि बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा अनुष्ठान​ जमशेदपुर | झारखंड की औद्योगिक राजधानी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत