जमशेदपुर। टाटा से वाराणसी के बीच यात्रियों को बेहतर सफर सुविधा देने के उद्देश्य से गुरुवार को मांगो बस स्टैंड से रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत की गई। नई बस सेवा का उद्घाटन विधायक Saryu Roy ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सफर का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस में वाई-फाई, आरामदायक सीटें और टॉयलेट जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में बस सेवा के संचालक अनुराग सहित मांगो बस स्टैंड के कई लोग उपस्थित रहे। नई लग्जरी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
