बिहार में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, फीस बढ़ोतरी और यूनिफॉर्म-किताब सिंडिकेट पर सरकार का बड़ा फैसला

पटना: निजी स्कूलों की मनमानी फीस और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर बिहार सरकार अब सख्त रुख में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निजी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए साफ किया है कि अब स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे और अभिभावकों को किसी खास दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर भी नहीं किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। अब सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस संरचना सार्वजनिक करनी होगी। स्कूलों को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर फीस का पूरा ब्रेकअप दिखाना अनिवार्य होगा, ताकि अभिभावकों को यह पता चल सके कि किस मद में कितना शुल्क लिया जा रहा है।

सरकार ने बिना ठोस कारण हर साल फीस बढ़ाने की प्रवृत्ति पर भी निगरानी रखने का फैसला किया है। अनावश्यक शुल्क वसूलने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे मध्यमवर्गीय और आम परिवारों को राहत मिल सके।

सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब अभिभावक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कहीं से भी किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। निजी स्कूलों द्वारा तय दुकानों से सामान खरीदने का दबाव अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने स्कूलों और दुकानदारों के कथित गठजोड़ पर भी सख्त संदेश दिया है।

इसके अलावा, किसी भी छात्र का परीक्षा परिणाम केवल फीस बकाया होने के कारण नहीं रोका जा सकेगा। सरकार का कहना है कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर भारी जुर्माना लगाने और मान्यता रद्द करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से बिहार में शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांपा मेगा ब्लॉक का असर: जून में टाटानगर समेत कई रूटों की दर्जनों ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

जमशेदपुर : जून 2026 में रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में...

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Woman gang-raped on a moving bus in Delhi चलती बस में महिला से गैंगरेप, दिल्ली में फिर दहला देने वाली वारदात, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से की आरोपियों की पहचान, बस जब्त वारदात के बाद उसे सुनसान इलाके में फेंककर भाग गए आरोपी नई दिल्ली...

बिष्टुपुर कमानी सेंटर में ट्रेड लाइसेंस शिविर, 10 नए लाइसेंस बने, 55 हजार का राजस्व संग्रह

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत