अब धार्मिक गतिविधियों के नाम पर सड़क जाम करने की इजाजत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दे दी एक्शन लेने की छूट, राज्य को हस्तक्षेप का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा—धार्मिक गतिविधियों के नाम पर सड़क जाम नहीं किया जा सकता

पूजा-पाठ की स्वतंत्रता मान्य, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था सर्वोपरि

सबरीमाला सहित कई मामलों की सुनवाई के दौरान आई टिप्पणी

संविधान पीठ में 9 न्यायाधीश कर रहे हैं सुनवाई

अनुच्छेद 25(2)(क) के तहत राज्य को हस्तक्षेप का अधिकार

धार्मिक प्रथाओं से धर्मनिरपेक्ष गतिविधियां प्रभावित होने पर सरकार कर सकती है कार्रवाई

NEW DELHI : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि धार्मिक गतिविधियों के नाम पर सड़कों को अवरुद्ध करना स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि हर धार्मिक समुदाय को पूजा-पाठ और आस्था के पालन में स्वायत्तता प्राप्त है और न्यायालय उसके धार्मिक मामलों में दखल नहीं देता, लेकिन जब इन गतिविधियों का असर धर्मनिरपेक्ष या सार्वजनिक जीवन पर पड़ता है, तो राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।

यह टिप्पणी सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश, भेदभाव और धार्मिक स्वतंत्रता की सीमाओं से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आई। नौ जजों की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सहित कई वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल हैं।

सुनवाई के दौरान हिंदू धर्म आचार्य सभा की ओर से पेश अधिवक्ता अक्षय नागराजन ने दलील दी कि संविधान के अनुच्छेद 25(2)(क) के तहत सरकार किसी धार्मिक संप्रदाय के मूल अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 25 के तहत केवल आस्था ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी बाहरी अभिव्यक्तियाँ—जैसे पूजा-पद्धति, अनुष्ठान और परंपराएं—भी संरक्षित हैं।

इस पर न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना ने स्पष्ट किया कि यदि धार्मिक गतिविधियों से धर्मनिरपेक्ष कार्य प्रभावित होते हैं, तो राज्य को हस्तक्षेप का अधिकार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी मंदिर के वार्षिक उत्सव या रथ यात्रा के नाम पर आसपास की सभी सड़कों को बंद नहीं किया जा सकता।

न्यायालय ने दोहराया कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान जरूरी है, लेकिन यह स्वतंत्रता सार्वजनिक व्यवस्था, यातायात और आम नागरिकों के अधिकारों के ऊपर नहीं हो सकती। ऐसे मामलों में संतुलन बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत