September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सारंडा जंगल में फिर गूंजीं गोलियां, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

सारंडा जंगल में फिर गूंजीं गोलियां, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

CHAIBASA: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बुधवार तड़के एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कोल्हान प्रमंडल के टोन्टो और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों की सीमा से सटे घने जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग की खबर है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवानों द्वारा तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि हाल ही में गोईलकेरा क्षेत्र में एक पूर्व नक्सली की हत्या की घटना सामने आई थी। इसके बाद से ही नक्सलियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी संगठन अब भी इलाके में मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय हैं।

हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी का दावा किया था, लेकिन ताजा घटनाक्रम से साफ है कि जंगल क्षेत्रों में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी संघर्ष जारी है। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षाबल हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading