नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे वे देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी जैसे UID, Index Number और Captcha भरना होगा। इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
- सबसे पहले cisce.org या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Course सेक्शन में ICSE या ISC का चयन करें।
- UID, Index Number और Captcha दर्ज करें।
- Show Result पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
