चांडिल में तेज रफ्तार बस का कहर: हाईवे पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

इलाज करा कर लौट रही थीं घर, एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, मृतका कोकी देवी टूईडुंगरी गांव की थीं निवासी

चांडिल। कोल्हान के तीनों जिलों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में टाटा-रांची हाईवे (एनएच-33) पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ामटांड़ के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला कोकी देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका कोकी देवी टूईडुंगरी गांव की निवासी थीं। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत पुलिस वाहन से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, कोकी देवी की तबीयत खराब थी और वह चावलिबासा पीएचसी से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सीएम माझी ने नीति आयोग की बैठक में ओडिशा की विकास पहलों को किया पेश

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक...

इंडी अलायंस में एकता नहीं, जनता का विश्वास लगातार हो रहा कम : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत