September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

परसुडीह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए JNAC, जिला परिषद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

परसुडीह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए JNAC, जिला परिषद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

JAMSHEDPUR NEWS जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परसुडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि बागबेड़ा की तरह परसुडीह, हलुदबनी, प्रमोथनगर, हरहरगुटुटु और करनडीह जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी JNAC के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराई जानी चाहिए। इन क्षेत्रों में करीब 2 लाख लोग रहते हैं, जहां कचरा प्रबंधन की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

पूर्णिमा मलिक ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की, ताकि इन इलाकों में नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

वहीं समाजसेवी मानिक मल्लिक ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि परसुडीह और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं और JNAC के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading