पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी के वार्षिकोत्सव में मिशन और विजन की हुई चर्चा

जमशेदपुर : पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी जमशेदपुर का वार्षिकोत्सव – 2026 धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्री आशीष कुमार पाण्डेय जिला शिक्षा अधीक्षक, राजदेव सिन्हा, प्रख्यात साहित्यकार, डॉ बी एन प्रसाद पूर्व प्राचार्य एल बी एस एम महाविद्यालय, डॉ मीता तरफ़दार, सेवानिवृत मुख्य वैज्ञानिक एन एम एल, एवं एस पी सिंह पूर्व शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया.

अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्री चन्द्रदीप पाण्डेय ने किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री विद्यालयों के मिशन और विजन की व्याख्या की. कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय के पूर्व छात्र एवं समाजसेवी अचिन्तम गुप्ता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर महतो एवं विद्यालय के शिक्षक डॉ शुभेंदु घोष को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया.

वर्ष 2025-26 में विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को एन आई टी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बलराम अम्बादे ने भी सम्बोधित किया. डॉ राजदेव सिन्हा ने वार्षिकोत्सव को भूतकाल का अवलोकन आज का प्रदर्शन एवं भविष्य का दिग्दर्शन बताया. संलन बबिता एवं अनुपमा ने किया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी को ‘सलाहकार’ बनाने की मांग, बागी सांसदों के समर्थन में आए सुदीप बंद्योपाध्याय

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने रविवार को पार्टी के बागी गुट की...

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत