जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 42 बुलेट पकड़ा, 2.10 लाख लगाया जुर्माना

जमशेदपुर। शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक के खिलाफ यातायात पुलिस ने कडी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने दो दिनों में 42 बुलेट को पकड़ा और उसके चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये का जुमार्ना वसूला। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चलाया गया, जिसकी कमान यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने संभाली।

यातायात पुलिस को पिछले कुछ समय से शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से ध्वनि प्रदूषण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उन बाइकों को विशेष रूप से रोका गया जिनमें अवैध रूप से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगाए गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज भी खंगाले और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटा। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी बुलेट से मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही जब्त कर लिया गया पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों और मरीजों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं।

यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि अचानक तेज आवाज से सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए साइलेंसरों को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने वाहनों में किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। पुलिस का कहना है कि शहर में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सहस्त्र घट जलाभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक सरयू राय ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत