असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने किया कदमा थाने का घेराव

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के लोगों ने गुरुवार रात असामाजिक तत्वों से परेशान होकर कदमा थाना का घेराव कर दिया। करीब 50 की संख्या में पहुंचे बस्तीवासियों ने थाना परिसर में ही धरना देकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि इलाके में कुछ युवक लंबे समय से बस्ती में दहशत का माहौल बना रहे हैं, जिससे आम लोग भय के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं।

बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके के ही अजय रजक और पंकज नामक युवक अक्सर लोगों को धमकाते और विवाद करते हैं। गुरुवार शाम भी अजय रजक अपने कुछ साथियों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुस गया और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब अजय रजक द्वारा इस तरह की हरकत की गई हो। इससे पहले भी वह कई बार बस्ती में लोगों के साथ झगड़ा कर चुका है और लोगों को धमकाता रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर बस्ती के लोगों ने सामूहिक रूप से कदमा थाना पहुंचकर घेराव कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना परिसर में करीब एक घंटे तक लोग धरने पर बैठे रहे और पुलिस से सुरक्षा की मांग करते रहे। सूचना मिलने पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेशचंद्र सिन्हा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद बस्ती के लोग धरने से उठे और वापस अपने घर लौट गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि शिकायत मिलती है तो आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं...

कुमारस्वामी ने देवेगौड़ा के राज्यसभा मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा, सुरजेवाला पर साधा निशाना

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत