परसुडीह में श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमशेदपुर : परसुडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से हुई। शहर के परसुडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर परसडीह और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और परंपरा के अनुसार कलश यात्रा में भाग लिया।

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में सिर पर कलश रखकर पूजा-अर्चना की और मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगल कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में जमशेदपुर के समाजसेवी राजकुमार सिंह तथा जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की। दोनों अतिथियों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।

राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कई धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बागबेड़ा में छत काटकर बंद घर में लाखों की चोरी, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

: घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो का मामला : पूरा परिवार पिता के श्राद्धकर्म के लिए घाटशिला के सुरदा...

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत