झारखंड सरकार 24 फरवरी को पेश करेगी बजट, महिला किसानों को मिल सकता तोहफा

रांची : झारखंड सरकार आगामी 24 फरवरी को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का ‘अबुआ दिशोम बजट’ पेश करेगी। लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपये का यह बजट ऐतिहासिक होगा।

यह बजट सूबे की महिला किसानों के लिए साबित हो सकता है ऐतिहासिक। वर्ष 2026 को संयुक्त ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किया है। इसी पृष्ठभूमि को मद्​देनजर रखते हुए राज्य सरकार महिला किसानों को विकास के केंद्र में लाने की मुकम्मल योजना पर काम कर रही है। माना जा राह है कि हेमंत सरकार राज्य की 19 लाख महिला किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बजट में ऐतिहासिक कदम उठा सकती है।

दो विशेष योजनाओं की तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक बजट में महिला किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें कृषि-आधारित उद्यमी बनाने के उद्देश्य से दो विशेष योजनाओं की घोषणा संभव है। राज्य में लगभग 38 लाख किसानों में से 19 लाख महिलाएं हैं, यानी उनकी हिस्सेदारी करीब आधी है। कृषि में उनकी बराबर की भागीदारी को औपचारिक मान्यता देने की तैयारी की जा रही है।

महिला किसानों की आमदनी संवर्धन और बाजार लिंक उपलब्ध कराने भी योजना लाई जा सकती है। खेती-बाड़ी की गतिविधियों में महिला किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। उनके उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए विशेष मार्केट लिंक, एफपीओ और सहकारिता मॉडल को बढ़ावा देने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’

‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ लाने की तैयारी में है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच हुई गंभीर चर्चा के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से महिलाओं को एकमुश्त 20,000 रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। राज्य सरकार इस बजट के जरिए महिला किसानों को विकास की धुरी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत