पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 प्रखंडों में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 प्रखंडों पोटका, पटमदा, जुगसलाई, मुसाबनी, घाटशिला, बोड़ाम में 10-25 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष अभियानञ 9 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

मंगलवार को उपायुक्त ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुंदर नगर जुगसलाई में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बच्चों को एलबेंडाजोल एवं डीइसी की दवा खिला कर अभियान का किया शुभारंभ।

अभियान के पहले दिन आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विद्यालयों में बनाये गये विशेष बूथों में तथा शेष दिन घर घर जाकर एलबेंडाजोल एवं डीइसी की दवा दी जाएगी।

पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुंदर नगर, जुगसलाई में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ किया।

मौके पर उपायुक्त ने स्वयं भी एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा बच्चों के साथ सेवन किया। 10 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के पोटका, पटमदा, जुगसलाई, मुसाबनी, घाटशिला एवं बोड़ाम सहित 6 प्रखंडों में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष अभियान संचालित होगा। अभियान के तहत लगभग 9 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के पहले दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बूथ बनाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविका द्वारा दवा खिलाई गई, अभियान के शेष दिनों में घर-घर जाकर लक्षित आबादी को दवा खिलाई जाएगी।

इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने फाइलेरिया के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी देते हुए जिलेवासियों से अपील की कि वे दवा का सेवन अवश्य करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और फाइलेरिया

उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। फाइलेरिया से बचाव हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल में एक बार सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। यह दवा सभी पात्र व्यक्तियों द्वारा घर-घर आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के सामने सेवन करना अनिवार्य है। वर्ष 2027 तक फाइलेरिया मुक्त झारखण्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है।

सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल ने कहा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं अत्यधिक बीमार व्यक्ति दवा का सेवन नहीं करेंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है।

कुछ लोगों में हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह दवाएं निःशुल्क एवं सुरक्षित हैं। फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सभी पात्र नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

फाइलेरिया को आम तौर पर हाथी पाँव कहा जाता है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। इससे हाथ, पैर, स्तन और हाइड्रोसील में असामान्य सूजन हो सकती है।

संक्रमण अक्सर बचपन में होता है, लेकिन लक्षण 5 से 15 साल बाद दिखते हैं। यह विकलांगता और कुरूपता पैदा कर सकती है। हाइड्रोसील का इलाज संभव है; अन्य अंगों की सूजन का इलाज अक्सर लंबा चलता है।

पीड़ितों के प्रति सहयोग और करुणा जरूरी है, भेदभाव नहीं होना चाहिए। फाइलेरिया के रोक थाम एवं नियंत्रण के लिए लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें, साफ सफाई रखें तथा फाइलेरिया से बचाव की दवा खायें। किसी परेशानी की अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत