चाईबासा में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन के विरोध में नगर कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी में जारी आंतरिक विवाद के बीच चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी ने बगावती रुख अपनाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। नगर उपाध्यक्ष, महासचिव और कई वार्ड अध्यक्षों सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकतार्ओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस भवन चाईबासा में रविवार को इस्तीफे से जुड़ा पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोइपाई के नाम सौंपा गया, जिसे कार्यालय सचिव सुशील दास को दिया गया। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने नगर अध्यक्ष मो सलीम को निलंबित करना और कार्यकतार्ओं की भावना के विपरीत दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करना पूरी तरह गलत फैसला है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस निर्णय से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का अपमान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकतार्ओं की राय को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। नगर कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने संयुक्त बयान में कहा कि जब उनकी बातों और सुझावों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है, तो वे इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं बने रह सकते। इसी कारण सभी ने एकमत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

सामूहिक इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को सौंप दिया गया है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत