जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा – आम बागान में नेताजी के नाम पर शानदार मेमोरियल बनना चाहिए

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान में उनके नाम का एक मेमोरियल बनना चाहिए। इस मेमोरियल में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था हो। जो लोग जमशेदपुर आएं, वो यहां एक बार जरूर आएं। नेताजी के जीवन की सभी स्मृतियों को यहां संजो कर रखा जाए। इसके लिए एक भवन भी बने।

यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान में माल्यार्पण करने के बाद सरयू राय ने कहा कि इतना खूबसूरत मैदान कबाड़ बन गया है। कहीं अवैध गैरेज है तो कहीं कुछ और गतिविधियां चल रही हैं।

वह 18 फरवरी से शुरु होने वाली विधानसभा सत्र में इस मैदान की बदहाली को लेकर सवाल उठाएंगे। उन्होंने मंच पर बैठे जदयू के जिलाध्यक्ष से कहा कि वे शिष्टमंडल के साथ उपायुक्त से मिलें और उनसे पूछें कि मैदान के चारों तरफ चहारदीवारी का काम कब शुरू होगा। यह काम जल्द शुरू होना चाहिए क्योंकि मैदान में अतिक्रमण के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने उपायुक्त से फोर्स देने की भी मांग की है।

सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर शत-शत नमन। उनका जीवन अद्वितीय देशभक्ति, अटूट साहस और प्रेरक नेतृत्व का प्रतीक है जिनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

कर्ण सत्यार्थी

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी के साथ कोलकाता के 10 लाख लोग करेंगे योगा, कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त तैयारियां

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड...

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत