कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से मिले, केरव गांधी अपहरण कांड पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से की मुलाकात। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी देवन गांधी के पुत्र युवा व्यवसायी केरव गांधी के अपहरण मामले पर चर्चा की और आग्रह किया की झारखंड पुलिस कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करे। उन्होंने डीजीपी के साथ ग़ालूडीह के पुतड़ू गाँव निवासी तारापदो महतो की हत्या के मामले पर भी चर्चा की और पूरे घटनाक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ़्तारी सुनिश्चित करवाने के आग्रह किया।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सभी तकनीकी बिंदुओं पर गहन जांच करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है तथा पुलिस के सभी विभागों के द्वारा हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जांच सही दिशा में बढ़ रही है।

उन्होंने बिश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही कैरव गांधी सकुशल अपने परिवार जनों के साथ होंगे। तारपादो महतो के हत्या के मामले पर भी जिला पुलिस पूरी तत्परता के साथ लगी है और अपराधी किसी सूरत में नहीं बचेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस...

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत