जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष में युवक की गला रेतकर हत्या, एक अन्य घायल

जमशेदपुर । जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-6 के जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद (22) के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम अब्दुल सूफियान बताया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात रविवार शाम की है। बताया गया कि विनीत नामक युवक ने नशे के अवैध धंधे से जुड़ी बातचीत के बहाने सोहेल अहमद को बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में बुलाया था। सोहेल अपने दोस्त अब्दुल सूफियान के साथ बाइक से वहां पहुंचा। जंगल के भीतर एक नाले के पास ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक सोहेल पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसका गला रेत दिया। सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।सोहेल को बचाने की कोशिश कर रहे उसके साथी अब्दुल सूफियान पर भी हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में सूफियान के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जंगल के भीतर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अब्दुल सूफियान ने साहस दिखाते हुए घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़ दी और मुख्य सड़क तक पहुंचा। वहां से उसने एक ऑटो पकड़ा और सीधे साकची थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल सूफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सोहेल अहमद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

World Biodiversity Day : जमशेदपुर के 300 बच्चों ने की दलमा ट्रैकिंग, सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

​जमशेदपुर : विश्व जैव विविधता दिवस (World Biodiversity Day) के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Pharmacies across the country will remain closed on 20th May, 20 मई को देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद, ई-फार्मेसी और फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के...

जमशेदपुर। All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) ने दवा विक्रेताओं के हितों और जनस्वास्थ्य से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर 20 मई...

13 साल बाद भी नहीं मिला रोजगार, अमलगम स्टील गेट पर फूटा विस्थापित कालिंदी परिवारों का गुस्सा

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित Amalgam Steel & Power Limited के मुख्य गेट पर गुरुवार को विस्थापित कालिंदी परिवारों का आक्रोश खुलकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत