मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदाताओं से पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए जुड़कर मैपिंग का करें कार्य

कहा-लोगों को जागरूक कर विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग का करें आवाहन

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बीएलओ और निर्वाचन कर्मी अन –मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे के क्रम में उन मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया, जहाँ पैतृक मैपिंग कम दर्ज की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ें एवं मैपिंग के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है। हम सभी को कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए ।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत