जमशेदपुर के कदमा में संभव संस्था ने स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय में बच्चों संग मनाया क्रिसमस, उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

जमशेदपुर : चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय, कदमा में संभव संस्था के सदस्यों द्वारा क्रिसमस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विशेष बच्चों के बीच क्रिसमस उपहार स्वरूप टेडी बेयर, क्रिसमस कैप, चिप्स, कप केक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह ने कहा कि “विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य है। ये बच्चे समाज की धरोहर हैं और इनके समुचित विकास के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि “क्रिसमस प्रेम, सेवा और करुणा का पर्व है। इन बच्चों के साथ यह पर्व मनाकर हमें आत्मिक सुख की अनुभूति हो रही है। समाज के हर वर्ग को ऐसे बच्चों के साथ जुड़कर उन्हें अपनापन देना चाहिए।”

इस दौरान संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, राजेश सिंह, स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय के चेयरमैन चंद्रभान सिंह और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

City problems raised in Janta Darbar जनता दरबार में उठीं शहर की समस्याएं, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान...

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया...

बहरागोड़ा में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, विधायक समीर मोहंती ने बांटे प्रमाण पत्र

बहरागोड़ा। झारखंड राज्य गठन आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सम्मान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत