सरायकेला वृद्धाश्रम के तीन बुजुर्गों की सदर अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए, रामशंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम, सरायकेला के तीन बुजुर्गों की मोतियाबिंद सर्जरी 18 दिसंबर 2025 को सदर अस्पताल, सरायकेला में सफलतापूर्वक कराई गई।

इससे पूर्व, 7 दिसंबर को वृद्धाश्रम, सरायकेला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन डीएलएसए, सरायकेला द्वारा किया गया था, जिसमें तीन बुजुर्गों को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया।

जांच के उपरांत आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनकी सर्जरी सदर अस्पताल, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिससे लाभार्थियों की दृष्टि में सुधार हुआ और उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आया।

यह पहल इस बात को दर्शाती है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु भी निरंतर कार्यरत है।

डीएलएसए, सरायकेला के सचिव ने बताया कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के हित में इस प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियाँ आगे भी निरंतर आयोजित की जाएंगी, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण भी किया गया था, जिससे शीतकाल में उन्हें राहत मिल सके।

इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में पैरा लीगल वालंटियर्स, विशेष रूप से श्री रमजान अंसारी, श्री बिट्टू प्रजापति एवं श्री लालन कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड: गिरिडीह में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिलने से...

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत