जमशेदपुर में नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, सुधांशु ओझा ने मुंहतोड़ जवाब की दी चेतावनी

कांग्रेस ने कहा- बीजेपी लाठी डंडा से देश को चलाना चाहती हैं, हम देश को संविधान से चलाना चाहते हैं, यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में

जमशेदपुर : नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की हालिया सुनवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चर्चा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जमशेदपुर महानगर के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की कोशिश पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की सच्चाई से घबराई कांग्रेस सड़कों पर कर रही तांडव, मुंहतोड़ जवाब की दे चेतावनी।

सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय भारत माता के चरण वंदना का स्थल है, यहां लुटेरी पार्टी कांग्रेस की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार केस में गांधी परिवार को कोर्ट से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है, बल्कि केवल तकनीकी आधार पर अस्थायी राहत मिली है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ऐसे तांडव कर रहे हैं, जैसे उन्हें बेगुनाही का प्रमाण पत्र मिल गया हो। यह सिर्फ झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने साजिश है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है और आगे भी जांच संभव है, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर कोर्ट की तकनीकी राहत को ‘मामला खत्म’ होने की तरह प्रचारित कर रही है। इससे न्यायपालिका का भी खुला अपमान हो रहा है।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अभी जमानत पर हैं, वे बेगुनाह साबित नहीं हुए हैं। कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनीति करो। ऐसी नीति के कारण ही आज कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता के बल पर कांग्रेस सोचती है कि वे भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर लेंगे और हम मूकदर्शक बने रहेंगे, यह कभी नहीं हो सकता है। सुधांशु ओझा ने कड़े शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्षों से उपजी हुई पार्टी है। हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। कांग्रेस अगर सत्ता के घमंड में हमारे कार्यालय तक आने की कोशिश करेगी, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का झंडा फाड़ कर जो ओछी मानसिकता का परिचय दिया है हमें उनसे वैसे ही उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने हमारे देश का तिरंगा 52 सालों तक जिसे सम्मान नहीं दिया वह किसी राजनीतिक पार्टी के झंडे को क्यों सम्मान देंगे। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और हिटलर वादी पार्टी है वे लोग गोडसे के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं उनसे हमें यही उम्मीद है । बीजेपी लाठी डंडा से देश को चलाना चाहती हैं और हम देश को संविधान से चलाना चाहते हैं यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, मंजीत सिंह, बिनोद राय, हन्नु जैन, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मारुतिनंदन पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, काजू सांडिल, सुशील पांडेय, ममता भूमिज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमशेदपुर की सड़कों पर भारी हंगामा

जमशेदपुर। साकची क्षेत्र में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस के नेता...

सरायकेला में प्रशासन ने चलाया अभियान, बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला : गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, पुलिस निरीक्षक (सरायकेला), राजनगर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र पुलिस बल द्वारा...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

चाईबासा में आल्टो कार में घूम रहे तीन अपराधी अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

चाईबासा : गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आल्टो कार से घूम रहे तीन अपराधियों को अवैध हथियारों के...

पोटका अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के छात्रों ने चांडिल जलाशय में लिया नौका विहार का आनंद

पोटका : प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के 12वीं कक्षा के 105 छात्र-छात्राओं का वनभोज सह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम रविवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading