सरायकेला : सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अफीम की अवैध खेती को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा पिछले फसलीय वर्ष में जिन-जिन जगहों पर अवैध अफीम की खेती की गई थी उनका सत्यापन किया जा रहा है।
सत्यापन के क्रम में पाया गया कि बहुत से खेतों पर ग्रामीणों के द्वारा अफीम की खेती के स्थान पर दूसरे खेती लगाने के लिए खेत जुताई किया गया है। उस पर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु गुरुवार को ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा ईचागढ़ थाना अन्तर्गत सीतु पंचायत के कुटाम ग्राम में उच्चतम गुणवत्ता वाले चना , सरसों एंव गेहूं के बीज का वितरण किया गया, जिसमें करीब 250 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया है।
प्रयास यह है कि किसान अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती सब्जियों एवं अनाज की खेती अपने खेतों में कर सके । इस बीज वितरण के कार्यक्रम के दौरान करीब 40 से 50 किसान परिवारों को बीज का वितरण किया गया है । सरायकेला खरसावां पुलिस आमजनों से अपील करती है कि अफीम की खेती को पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए पारंपरिक सब्जियां एवं अनाजों की खेती को बढ़ावा दे ।
