खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में रेल पटरियों के आसपास हाथियों के संभावित गतिविधियों के कारण रद्द रहीं 10 मेमू व पैंसेजर ट्रेनें

19 दिसंबर को भी रद्द रहेंगी 10 ट्रेनें ,शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चली संतरागाछी झारग्राम संतरागाछी एक्सप्रेस

बड़ी संख्या में लोकल ट्रेनों के रद्द रहने से चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में संभावित हाथियों के विचरण को लेकर रेलवेने सुरक्षा के मद्देनजर कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज यानि 18 दिसंबर को चक्रधरपुर और खड़गपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द रही। वहीं दो ट्रेनों को खड़गपुर में शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलाया गया।

हाथियों के संभावित विचरण को लेकर दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन और दिल्ली आनंदबिहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस को क्रमंश: 16 और 17 दिंसबर को परिवर्तित मार्ग खड़गपुर और हिजली होकर ले जाया गया।

पिछले कुछ दिनों से मंडल के राउरकेला-नुंआगांव, चक्रधरपुर-राउरकेला और राउरकेला-झारसुगुड़ा रेल खंड के एलीफेंड कोरिडर ईलाकों में रेल पटरियों के आसपास हाथियों के झूंड को विचरण करते देखा गया। वहीं खड़गपुर रेल मंडल के कई रेल खंडों में भी गजराजों की गतिविधियां सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने पहल शुरु की। वन विभाग और चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन के पहल से संभावित हाथियों एवं ट्रेनों के यात्रियों की सुरक्षा में मद्देनजर हाथियों को रेल पटरियों में आने से बचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने संभावित हाथियों के विचरण को लेकर आज 10 मेमू एवं पैंसेजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

18 दिसंबर को रद्द रहेंगी ट्रेनें

ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू, ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटानगर राउरकेला टाटानगर मेमू , ट्रेन नम्बर 18175/18176 हटिया झारसुगुड़ा हटिया मेमू, ट्रेन नंबर 68029/ 68030 राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू और ट्रेन नम्बर 58151/58152 बीरमत्रिपुर बरसुवां बीरमत्रिपुर पैसेंजर, ट्रेन नंबर 68128/68127 टाटानगर चाकुलिया टाटानगर मेमू, ट्रेन नंबर 68093/68023 , व ट्रेन नंबर 68024/68094 खड़गपुर झारग्राम खड़गपुर मेमूुपेसेंजर , ट्रेन नंबर 58027/58028 खड़गपुर टाटा खड़गपुर पैंसेजर और ट्रेन नंबर खड़गपुर टाटा खड़गपुर मेमू पैंसेजर 18 दिसंबर को रद्द रही। इन ट्रेनों के रद्द रहने चक्रधरपुर और खड़गपुर रेल मंडल से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यें सभी ट्रेनें 19 दिसंबर को भी रद्द रहेगी।

शार्ट टर्मिनेट होकर चली ट्रेनें

हाथियों के विचरण को लेकर ट्रेन नंबर 68001 संतरागाछी झारग्राम 18 दिसंबर को खड़गपुर में शार्ट टर्मिनेट किया गया। यह ट्रेन 19 दिसंबर को भी खड़गपुर में शार्ट टर्मिनेट की जीएगी वहीं ट्रेन नंबर 68008 झारग्राम संतरागाछी एक्सप्रेस 18 दिसंबर को खड़गपुर से संतरागाछी के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन 19 दिसंबर को भी खड़गपुर से संतरागाछी के रवाना होगी। इन दिनों में इन दो ट्रेनों का खड़गपुर झारग्राम खड़गपुर की सेवा रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चली ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 08404 दिल्ली भुवनेश्वर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली आनंद विहार पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर- हिजली होकर ले जाया गया एवं इन ट्रेनों को किसी भी स्टेशन में रोका जा सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत