कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित, 131 उड़ानें रद्द

दिल्ली : पहले इंडिगो का आंतरिक मामला और अब कम दृश्यता के कारण यात्रियों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ान परिचालन बाधित हुआ, जिससे विमानन कंपनियों की 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि खराब दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से अब तक 52 प्रस्थान और 79 आगमन उड़ान रद्द की जा चुकी हैं।

भारत के उत्तरी भागों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम है, जिससे पूरे नेटवर्क में उड़ान कार्यक्रम पर व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका है। उत्तरी भागों में जिनमें एअर इंडिया का प्राथमिक केंद्र दिल्ली भी शामिल है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक की अवधि को इस सर्दी के दौरान आधिकारिक कोहरे की अवधि के रूप में घोषित किया है।

इसी बीच संकटग्रस्त इंडिगो ने दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते अपने नेटवर्क की 113 उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी हैं। इसके अलावा, विमानन कपंनी ने यह भी कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण वह बुधवार को 42 उड़ानें संचालित नहीं करेगी।

इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, उत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है, जिससे कभी-कभी उड़ानों की आवाजाही धीमी हो सकती है। विमानन ने यह भी कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने मंगलवार को 110 उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो ने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से तैयार हैं और मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

कोहरे में संचालन (सीएटी-111बी) के मानदंडों के तहत, विमानन को अनिवार्य रूप से ऐसे चालक दल के सदस्यों को तैनात करना होता है, जिन्हें कम दृश्यता की स्थिति में संचालन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया हो। साथ ही ऐसे विमानों का भी इस्तेमाल करना होता है जो इस तरह के संचालन के लिए उपयुक्त हों।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत