रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो० (डॉ०) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर 2025 को NIT के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
मालूम हो कि NIT के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति जमशेदपुर के परसुडीह जाहेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसके अलावा एनआईटी के दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।

