जमशेदपुर के मंदिरों में भगवान भी ठिठुर रहे, सर्दी से बचाने के लिए मूर्ति को कंबल व टोपी पहनाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर में दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ठंड नें कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़े का सहारा ले रहे हैं।

वहीं शहर के सभी मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने के लिए भगवान को कंबल टोपी पहनाया गया, जिससे किसी तरह कोई परेशानी ना हो। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को पूरी तरह से ठंड से बचने के लिए टोपी, कंबल और स्वेटर पहनाया गया है। आम लोगों के साथ-साथ भगवान को भी ठंड परेशान कर रही है।

भक्तों का कहना है की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की मूर्तियों में भी जान आ जाती हैऔर जब ठंड हमें लगता है तो हम क्यों नहीं भगवान को ठंड से बचाएं।

साकची जेल चौक 10 नंबर मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, सीताराम, हनुमान समेत सभी भगवान की मूर्तियों को स्वेटर टोपी और कंबल ओढ़ाया गया है। इतना ही नहीं मंदिर में हीटर और अलाव की व्यवस्था भी की गई है।

मंदिर के पुजारी दशरथ ओझा का कहना है कि ठंड आते ही आसपास के लोगों द्वारा चंद्राकर हर साल नए कंबल, टोपी या स्वेटर भगवान के लिए मंगाया जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत