आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जॉन मीरन मुंडा की रिहाई को लेकर दिया धरना

चक्रधरपुर : मजदूर और किसानों की आवाज जॉन मिरन मुंडा को जेल से रिहा की मांग को लेकर मंगलवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में धरना दिया।

धरना दे रहे लोगों ने कहा कि हम सभी मजदूर किसान पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड के स्थाई निवासी हैं। हमारी आवाज बनके पिछले 23 वर्षों से हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते करते एसीसी, टाटा और रुंगटा जैसे पूंजीपतियों के इशारे पर झूठे केसों में 13 बार जेल भेजा गया और वर्तमान में झूठे केस में 10 वर्षों घाघीडीह जेल में बंद है।

जॉन मिरन मुंडा का गलती बस इतना है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला एक धनी जिले होने के बावजूद यहां के आदिवासी किसान और मजदूर आज भी पलायन, लकड़ी और दातुन बेच कर अपना जीविका चलाने को मजबूर है ।

इस जिले में टाटा, रुंगटा, एसीसी जैसे बड़े पूंजीपति अपना कारोबार पिछले कई वर्षों से करते आ रहे है। फिर भी इस जिले के मजदूर किसानों का हालत बहुत खराब है।

किसान अच्छी फसल न होने से और मजदूरों को अपने क्षेत्र में रोजगार न मिलने से अन्य राज्य पलायन करने को विवश है और वहीं पर मर रहे है। इसी को देखते हुए जॉन मिरन मुंडा ने पिछले 23 वर्षों से मजदूर किसानों के पक्ष खड़े होकर हक अधिकार के लिए आवाज उठते रहे है और यहां के स्थानीय विधायक मंत्री और बड़े पूंजी पत्तियों के इशारे पर झूठे मामले में जेल डालते गए लेकिन फिर भी उनका आवाज को नहीं दबा सका। आज भी देखा जाए तो आजादी के 79 वर्षों में आदिवासी का विकास नहीं हुआ और पूरे भारत देश में देखा जाए तो आदिवासी समुदाय ही सबसे ज्यादा झूठे मामलों में जेल में बंद हुए है।

जॉन मिरन मुंडा आदिवासियों का विकास हो इसलिए आवाज उठते रहे “हर खेत में पानी, हर हाथ को काम और काम का सही दाम” को लेकर भगवान बिरसा मुंडा जी के रास्तों पर चलते हुए आ रहे हैं, इसके बावजूद उनको बार-बार झूठे केस में जेल भेजता रहा। ताकि बाध्य होकर हथियार उठा ले और उग्रवादी बना कर उनका जीवन छीन ले यही मकसद है।

उनकी लड़ाई को पूरे मजदूर किसान जन चुका है और आज उनका रिहाई के लिए हम सभी मांग करते हैं। हम सभी मजदूर किसान गुहार करते हैं कि यथाशीघ्र जॉन मिरन मुंडा को जेल से रिहा करने की कृपा करें। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी फ्लैट की चाबी, मंत्री ने विधायक सरयू राय को दी जानकारी

जमशेदपुर। बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत