जमशेदपुर में नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, सुधांशु ओझा ने मुंहतोड़ जवाब की दी चेतावनी

कांग्रेस ने कहा- बीजेपी लाठी डंडा से देश को चलाना चाहती हैं, हम देश को संविधान से चलाना चाहते हैं, यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में

जमशेदपुर : नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की हालिया सुनवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चर्चा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जमशेदपुर महानगर के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की कोशिश पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की सच्चाई से घबराई कांग्रेस सड़कों पर कर रही तांडव, मुंहतोड़ जवाब की दे चेतावनी।

सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय भारत माता के चरण वंदना का स्थल है, यहां लुटेरी पार्टी कांग्रेस की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार केस में गांधी परिवार को कोर्ट से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है, बल्कि केवल तकनीकी आधार पर अस्थायी राहत मिली है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ऐसे तांडव कर रहे हैं, जैसे उन्हें बेगुनाही का प्रमाण पत्र मिल गया हो। यह सिर्फ झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने साजिश है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है और आगे भी जांच संभव है, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर कोर्ट की तकनीकी राहत को ‘मामला खत्म’ होने की तरह प्रचारित कर रही है। इससे न्यायपालिका का भी खुला अपमान हो रहा है।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अभी जमानत पर हैं, वे बेगुनाह साबित नहीं हुए हैं। कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनीति करो। ऐसी नीति के कारण ही आज कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता के बल पर कांग्रेस सोचती है कि वे भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर लेंगे और हम मूकदर्शक बने रहेंगे, यह कभी नहीं हो सकता है। सुधांशु ओझा ने कड़े शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्षों से उपजी हुई पार्टी है। हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। कांग्रेस अगर सत्ता के घमंड में हमारे कार्यालय तक आने की कोशिश करेगी, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का झंडा फाड़ कर जो ओछी मानसिकता का परिचय दिया है हमें उनसे वैसे ही उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने हमारे देश का तिरंगा 52 सालों तक जिसे सम्मान नहीं दिया वह किसी राजनीतिक पार्टी के झंडे को क्यों सम्मान देंगे। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और हिटलर वादी पार्टी है वे लोग गोडसे के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं उनसे हमें यही उम्मीद है । बीजेपी लाठी डंडा से देश को चलाना चाहती हैं और हम देश को संविधान से चलाना चाहते हैं यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, मंजीत सिंह, बिनोद राय, हन्नु जैन, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मारुतिनंदन पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, काजू सांडिल, सुशील पांडेय, ममता भूमिज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत