September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
विश्व

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, 10 की मौत, दर्जनभर घायल

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, 10 की मौत, दर्जनभर घायल

Firing at Bondi Beach: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित विश्व प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी त्योहार हनुक्का के आयोजन के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार, कम से कम दो हमलावरों में से एक हमलावर के भी मारे गए लोगों में शामिल है।

पुलिस और एंबुलेंस अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद करीब 12 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घटना को “चौंकाने वाली और बेहद पीड़ादायक” बताया। उन्होंने कहा कि “आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।”

घटना के चश्मदीद 30 वर्षीय स्थानीय निवासी हैरी विल्सन ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, “मैंने कम से कम 10 लोगों को जमीन पर पड़ा देखा और हर तरफ खून फैला हुआ था।”

इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने कहा कि बॉन्डी बीच पर हनुक्का का पहला दीया जलाने पहुंचे यहूदी लोगों पर “घृणित आतंकवादियों” ने हमला किया। वहीं, इस्राइली विदेश मंत्री गिडियन सार ने भी इस गोलीबारी पर गहरा आक्रोश जताया।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में गाज़ा युद्ध शुरू होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिनमें सिनेगॉग, इमारतों और वाहनों को निशाना बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीच और पास के पार्क में गोलियों की आवाज सुनते ही लोगों को इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। कुछ फुटेज में एक व्यक्ति को हथियार चलाते हुए और बाद में काबू में किए जाते हुए दिखाया गया है, हालांकि रॉयटर्स ने इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

यह हमला लगभग 11 साल पहले सिडनी के लिंड्ट कैफे में हुई बंधक संकट की घटना की बरसी के आसपास हुआ है, जिसमें दो बंधकों और हमलावर की मौत हुई थी। विपक्षी लिबरल पार्टी की नेता सुसैन ले ने इस घटना को “ऑस्ट्रेलिया के लिए गहरे शोक का क्षण” बताया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading