सरायकेला में प्रशासन ने चलाया अभियान, बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला : गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, पुलिस निरीक्षक (सरायकेला), राजनगर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजू में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण सह छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बालू का अवैध परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर वाहनों को विधिवत जब्त कर राजनगर थाना को सुपुर्द किया गया। साथ ही मौके से अवैध रूप से भंडारित लगभग 15,000 (पंद्रह हजार) घनफीट बालू खनिज को भी विधिवत जब्त किया गया।

उक्त प्रकरण में संबंधित धाराओं के अंतर्गत राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत