जमशेदपुर में सरकारी व टाटा लीज की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भू-माफिया और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई को जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के लिए 5 टीमों का गठन

अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर व सख्ती से चलेगा, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार होगी कठोर

अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई से 48 घंटे पूर्व माइकिंग के माध्यम से दी जाएगी सूचना

जमशेदपुर : सरकारी व टाटा लीज की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। भू-माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से न केवल सरकार के राजस्व को क्षति पहुंच रही है, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा संबंधित मामलों में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कुल 5 टीमों का गठन किया गया है। टीम-1 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-2 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी अवैध निर्माण कार्यों की पहचान करेंगे तथा चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार बिजली एवं पानी के संयोजन विच्छेद की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

टीम-3 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-4 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी चिन्हित अवैध निर्माणों को नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत ध्वस्त/हटाने की नियमानुसार कार्रवाई करेंगे । वहीं टीम-5 को सड़क किनारे स्थित अतिक्रमण को निरंतर रूप से हटाने का निर्देश दिया गया है।

अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई से 48 घंटे पूर्व अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं चिन्हांकन का कार्य किया जाएगा। कार्रवाई के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त टीमें संबंधित पदाधिकारी के नेतृत्व में सप्ताह में नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा निर्धारित शुल्क के साथ विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, अक्षेस, जमशेदपुर / मानगो नगर निगम को समर्पित करेंगी।

इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लीज नवीकरण की भूमि पर अतिक्रमण की समीक्षा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया गया है, जो दिनांक 01जनवरी 2026 से अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी। क्रॉस फंक्शनल टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मियों/पर्यवेक्षकों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण की जांच कराएं, अतिक्रमण हटाने/रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन अपने माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर को समर्पित करें। साथ ही अंचल अधिकारी, जमशेदपुर को टाटा लीज क्षेत्र के अतिरिक्त सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने हेतु भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं सख्ती से चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

अंगुल लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

अंगुल, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल लूटकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत