July 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

नक्सलियों के विचारधारा से निराश होकर झारखंड के नक्सली ने राउरकेला में पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

नक्सलियों के विचारधारा से निराश होकर झारखंड के नक्सली ने राउरकेला में पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

-बांको में विस्फोटक, रेलवे ट्रैक उड़ाने सहित कई मामलों में था संलिप्त, 12 वर्ष की आयु में शामिल हुआ था दस्ते में

राउरकेला : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जामदा थाना क्षेत्र के कोंटोद्या गांव निवासी रोया कालुंडी उर्फ गणेश ने गुरुवार को पश्चिमांचल के डीआईजी ब्रजेश राय और राउरकेला नितिन बाघवानी की उपस्थित में आत्मसर्म्पण कर दिया है।

वह 12 वर्ष की आयु में रप्पा और गंगा से प्रेरित होकर मोछू के दस्ते में शामिल हुआ था और वह सारंडा जंगल के तिरिलपोशी, लैलोर, जमरडिही और जोजोडेरा एरिया में सक्रिय था।

वह वर्ष 2025 में हुये बांको विस्फोटक लूट, रेलवे ट्रैक विस्फोट और आईईडी ब्लास्ट सहित कई मामलों में शामिल था। डीआईजी ने कहा कि बांको में विस्फोटक लूट की घटना को अंजाम देनेके लिए सारंडा में 70-80 की संख्या में नक्सली सक्रिय थे और अनमोल ने चावल लूटने के नाम पर ग्रामीणों से बैठक कर मदद मांगी थी और बाद में उनसने बांको पत्थर खदान में आये विस्फोटक से भरे वाहन को लूट लिया था और लूटे हुये कुछ कार्टून को जंगल में छिफा दिया था। कुछ विस्फोटक को झारखंड ले गया था।

डीआईजी ने कहा कि रोया कालुंडी ने नक्सलियों के विचारधारा से निराश होकर संगठन में छोड़ दिया और ओडिशा सरकार के आत्मसर्म्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसर्म्पण किया है और समाज के मुख्य धारा में जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के आत्मसर्म्पण पॉलिसी के तहत सभी प्रकार की सुविधा प्रदान किया जायेगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading