सरायकेला जिले में नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई, 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया

सरायकेला : सरायकेला डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। मंगलवार को अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के निर्देशन में नीमडीह थाना क्षेत्र के बाडेदा, डुमरहीह और सम्मानपुर गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान गांवों में संचालित कुल पांच अवैध शराब अड्डों का उद्भेदन किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से लगभग 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया।

इसके साथ ही 100 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई है। इस मामले में संबंधित अवैध शराब अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हालांकि छापेमारी के दौरान सभी आरोपी मौके से फरार पाए गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।

इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत