गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड के चप्परदाग में पिता ने अपने सात दिन के नवजात 58 हजार में बेचा
पुलिस ने किया बरामद, CWC के हवाले कर दिया, मां की दिमागी हालत ठीक नहीं
गढ़वा : जिले के डंडा प्रखंड के चप्परदाग का रहने वाला बसंत चौधरी ने अपने सात दिन के नवजात शिशु को मोल भाव करके बेच दिया , जिस बिचौलिया ने मोल भाव करवाया उसने तो शिशु का कीमत दो लाख लिया लेकिन पिता को मिला 58 हजार।
गढ़वा में डंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती ने सात दिन के मासूम बच्चे को बेच दिया था। गढ़वा पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू के रेड़मा के इलाके में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान बच्चे को खरीदने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
गढ़वा के थाना प्रभारी दिलीप कुमार बताया कि शनिवार को ही बच्चे को बेचा गया था और पलामू के रेड़मा इलाके में छापेमारी कर बच्चे को रिकवर किया गया है। बच्चा बेचने वाले को थाना बुलाया गया है जबकि खरीदने वाले को भी हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, गढ़वा जिला में दंड के छपरदगा के रहने वाले एक दंपती ने शनिवार को ही अपने बच्चे को बेच दिया था, इस बात की जानकारी पुलिस को लग गई थी। पूरे मामले में गढ़वा के डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने खुद से पहल करते हुए मेदिनीनगर के इलाके में छापेमारी करते हुए नवजात को बरामद कर CWC के हवाले किया गया है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे को दो लाख में बेचा गया था। बच्चे के पिता ने बताया कि पहले से ही दो बच्चा और एक बच्ची मेरे पास थी। यह चौथा बच्चा था। यही कारण है कि हम पर बेचने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मुझे 58 हजार रुपये दिया गया। मैने भी लालच में आकर दे दिया।
इधर पुलिस द्वारा बरामद शिशु को देर रात्रि CWC को सौंप दिया गया। CWC ने सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए , बच्चे को सदर अस्पताल गढ़वा को भेज दिया ताकि बच्चे को अगर कोई दिक्कत हो तो उसका समुचित इलाज हो सके, इधर बच्चे की मां का दिमागी हालत ठीक नहीं है।
