September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार समिति गेट नंबर 2 के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार और पिकअप चालक के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि ठेला दुकानदार राहुल चौहान ने गुस्से में आकर पिकअप चालक नबी हुसैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को धड़ से अलग कर हाथ में लेकर घूमता रहा। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस जब आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर जा रही थी, तभी गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस से छीन लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई से राहुल चौहान की भी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राहुल चौहान ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था, जबकि नबी हुसैन पिकअप वाहन से सब्जी लेकर बाजार आया था। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इस डबल मर्डर की वजह बन गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading