डांगोवापोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास देर रात पहुंचा विशाल हाथी, मची अफरा-तफरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास आ पहुंचा। अस्पताल परिसर के आसपास हाथी को घूमते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हाथी को खदेड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन हाथी लंबे समय तक आसपास के इलाके में ही विचरण करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और नुआमुंडी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टॉर्च, मशाल और पटाखों की मदद से हाथी को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पास के जंगलों में हाथियों का एक झुंड देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी झुंड से बिछड़कर यह हाथी शुक्रवार देर रात रेलवे क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच गया।

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों, आरपीएफ, जीआरपी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की।

बताते चलें कि पिछले कई महीनों से इस मंडल के विभिन्न स्टेशनों—जरेईकेला, बंडामुंडा, कलुंगा, राजगांगपुर और बागडीह समेत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के खड़गपुर-टाटानगर सेक्शन में समय-समय पर हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास देखा गया है। इससे ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ है।

दो दिन पहले खड़गपुर मंडल के कलाईकुंडा-सरडीहा सेक्शन में भी एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया था, जिसके कारण हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को लगभग आधे घंटे तक रोके रखना पड़ा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के...

लोकसभा स्पीकर से मुलाकात से पहले टीएमसी के बागी सांसदों की दिल्ली में अहम बैठक, सीएम सुवेंदु अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत