पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा में विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानगरा अंतर्गत बलिबा गांव के समीप सारंडा के बीहड़ जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिग ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर नक्सली हिंसा सामने आई है।

रविवार को बीहड़ जंगल में स्थित बलिबा गांव के पास माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट हो गया।

इस घटना में कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। देर शाम कोबरा 209 के अधिकारियों ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

घटना के बाद घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और आसपास के जंगली इलाकों में लंबे समय से सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान लगातार माओवादियों से जुड़े ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी भी मिल रही है, जिससे नक्सलियों पर दबाव बना हुआ है।

हालांकि, माओवादियों द्वारा पूर्व वर्षों में जंगलों और पगडंडियों में बिछाए गए आईईडी अब भी सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं। इन विस्फोटकों की चपेट में आने से अब तक कई जवानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा फायरिंग केस में घायल युवक की मौत

सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक सन्नी की टीएमएच में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत