जमशेदपुर : झारखंड में ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन 11 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगा। बिलासपुर की ट्रेन के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द होगी। चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है।
इससे पहले भी टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन दिसंबर और जनवरी में 10 दिन रद्द करने का आदेश जारी किया गया था। दोनों ट्रेनें रद्द होने से संबंधित मार्ग के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
