बिहार के 4 नवनिर्वाचित विधायकों को पटना हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी नतीजे को मिली चुनौती

पटना : बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में जीत हासिल करने वाले कुछ विधायकों का जश्न अब खतरे में पड़ गया है। राज्य के कुल 243 विधायकों में से चार ऐसे हैं, जिनकी चुनावी जीत को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और न्यायालय ने उनसे जवाब मांगा है।

बिहार विधानसभा 2025 की जंग जीते कुछ विधायक अभी पूरी तरह से जश्न भी मना नहीं सके। और तो और उनका नागरिक अभिनंदन का चरमोत्कर्ष भी बाकी है। दुर्भाग्य यह कि कुछ विधायकों के जश्न कार्यक्रम पर ग्रहण लगता दिख रहा है। बिहार विधानसभा के 243 विधायकों में अभी चार विधायक ऐसे हैं जिन्हें पटना हाईकोर्ट की ओर से नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा गया है। जानिए ये कौन से विधायक हैं?

पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

टेकारी ,मधुबनी,नरपतगंज और मोहिद्दीनगर के विधायकों की जीत को कोर्ट में चुनौती दी गई है। ये हैं टेकारी के राजद विधायक अजय कुमार जिन्होंने रालोमो के पूर्व मंत्री अनिल कुमार को पराजित किया। वहीं मधुबनी में रालोमो के नवनिर्वाचित विधायक माधव आनंद ने राजद के समीर महासेठ को हराया। नरपतगंज में बीजेपी विधायक देवती यादव को राजद के मनीष यादव ने और मोहिद्दीनगर में भाजपा विधायक राजेश कुमार को राजद की ऐजया यादव को पराजित किया। इनकी जीत को गलत बताते न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। पटना हाईकोर्ट में इन विधायको की जीत को चुनौती वरीय अधिवक्ता अवनीश कुमार के मार्फत हारे हुए प्रत्याशी ने की है।

क्या हुआ टेकारी विधानसभा में?

टेकारी विधानसभा सीट पर कांटे की संघर्ष में पूर्व मंत्री अनिल कुमार को राजद के अजय कुमार से हार का सामना करना पड़ा था। राजद के उम्मीदवार अजय कुमार को 97550 मत मिला था। हम नेता अनिल कुमार को 95492 मत मिला था। हम के उम्मीदवार अनिल कुमार की तरफ से न्यायालय में गुहार लगाया कि गलत तरीके से चुनाव जीता गया है।

मधुबनी विधानसभा की जीत को चुनौती

मधुबनी विधानसभा से रालोमो के उम्मीदवार माधव आनंद ने राजद के समीर महासेठ को हराया था। रालोमो के उम्मीदवार माधव आनंद को 97956 मत मिला था और राजद के उम्मीदवार समीर महासेठ को 77404 मत मिले थे। राजद नेता गणेश कुमार ने रालोमो उम्मीदवार माधव आनंद के जीत को चुनौती दी है।

देवंती यादव को भी मिला नोटिस

भाजपा की विधायक देवंती यादव की भी पटना उच्च न्यायालय से नोटिस मिली है। राजद के हारे हुए प्रत्याशी मनीष यादव ने भाजपा विधायक देवंती यादव की जीत को गलत बताया है। विधानसभा चुनाव 2025 में देवंती यादव को 120557 मत मिले थे और राजद के मनीष यादव को 95204 मत मिला था।

मोहिउद्दीन नगर का निर्णय न्यायालय में

मोहिउद्दीन नगर के भाजपा विधायक राजेश सिंह को मिली जीत को राजद उम्मीदवार एजया यादव ने न्यायालय में चुनौती दी है। विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह को 89208 मत मिले और राजद की एजया यादव को 77526 मत मिला था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत