एसएसपी ने कहा- पूर्वी सिंहभूम के सभी थानेदार इंटेलिजेंस को मजबूत करें और नशा कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई हो

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं हो, पूरे नेटवर्क को खंगालें और ड्रग पेडलर के पूरे चेन के तह तक जाएं

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी भोला प्रसाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में यह सुनिश्चित करें कि नशापान की वस्तुओं की बिक्री नहीं हो । उन्होने अभियान चलाते हुए स्कूली बच्चों को जागरूक करने तथा ठेला-गुमटी में सिगरेट या अन्य नशापान के वस्तुओं की बिक्री को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं को इसके दुसप्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाये।

बैठक में सभी स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखने की बात कही गई ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इंटेलिजेंस को मजबूत करें और नशा कारोबारियों को विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं हो, पूरे नेटवर्क को खंगाले, ड्रग पेडलर के पूरे चेन के तह तक जाएं।

बैठक में पुलिस, उत्पाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने की बात कही गई। साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें। बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरसेटी प्रशिक्षण की गुणवत्ता और जमीनी असर पर उपायुक्त का फोकस

कौशल विकास कार्यक्रमों व वित्तीय समावेशन की प्रगति का लिया जायजा, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फीडबैक आधारित सुधार व जमीनी परिणाम पर विशेष जोर जमशेदपुर :...

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत