सरायकेला बिरसा चौक के समीप खड़े हाईवा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत बिरसा चौक के समीप मुक्ति पोखर के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़े हाईवा के पीछे से मंगलवार देर रात एक बाइक टकरा गई बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जिलिंगबुरु गांव निवासी 35 वर्षीय राजू पूरती के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राजू पूरती को सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार को मुर्गा खरीदने के लिए अपनी बाइक से सरायकेला आया था।

रात को वापसी के दौरान मुक्ति पोखर के पास सड़क किनारे खड़े ब्रेक डाउन हाईवा के पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। हाईवा के पीछे किसी प्रकार का रेडियम नहीं लगा था। यह कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवार अंधेरे में खड़े हाईवा को देख नहीं पाया और उसकी बाइक टकरा गई।

सोनाराम बोदरा ने कहा कि वाहन के पीछे रेडियम अथवा किसी प्रकार के सुरक्षात्मक प्रतीक का न लगा होना जिला परिवहन विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व पर्यावरण दिवस : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में ‘आर्ट इन नेचर’ चित्रकला प्रतियोगिता, 75 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क द्वारा “आर्ट इन नेचर” विषयक ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है कानून, बिना किसी भेदभाव के काम करेगी पुलिस: मुकेश सिंह

इंफाल, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कानून सभी नागरिकों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत