एमजीएम थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 15-16 लाख के जेवरात बरामद
जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने हाल ही में हुई बड़ी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी में, डीएसपी पटमदा और एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने यह कार्रवाई की।
शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मामला पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर में हुई चोरी से जुड़ा है। 28 नवंबर 2025 को पूरा परिवार ताला बंद कर भगादी समारोह में गया था, इसी बीच 29-30 नवंबर की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगद और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 15 से 16 लाख रुपये बताई गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों—सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू, रोहित गोप, मनीष राय और बिक्की सिंह—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने आपस में माल का बंटवारा कर लिया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।
बरामद सामग्री :
सोने का ब्रासलेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, हार, चैनकई जोड़ी टॉप्स
चांदी की पायल व बिछियातीन मोबाइल फोनएक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिललोहे का हथियार और स्क्रूड्राइवर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस सफलता से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों को बड़ा झटका लगा है, साथ ही स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ा है।
