जमशेदपुर के परसुडीह में युवक ने की खुदकुशी , जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश प्रधान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज रांची में चल रहा था।
मंगलवार को जब परिजनों ने उसे फंदे से झूलता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल भेजा। चिकित्सकों की शोर से जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राजेश पहले एक राशन दुकान में काम करता था, लेकिन मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था। वह अपनी मां, पत्नी और एक बेटे के साथ मकदुमपुर के घर में रहता था। खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, आठ माह पुरानी गाड़ी जलकर खाक

Dhanbad news : धनबाद के निरसा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत