जमशेदपुर में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हो स्थाई नियुक्ति : मूनका

जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष( कोल्हान ) विजय आनंद मूनका ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुये कहा है कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण नगर में पिछले कई महीनों से रिक्त विभिन्न प्रशासनिक पदों पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जानी चाहिए जिससे जमशेदपुर का विकास, प्रशासनिक एवं न्याययिक कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट कराते हुये कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत धालभूम अनुमंडल में अनुमंडलाधिकारी (एस.डी.ओ.) का पद विगत लगभग 6 महीनों से रिक्त है। समय-समय पर अस्थाई तौर पर इस पद पर प्रभार देकर अधिकारियों को रखा जा रहा है। इससे इस क्षेत्र के प्रशासनिक और न्यायायिक कार्य लंबित है, जिससे आम जनता परेशान है।

इसी तरह पूर्वी सिंहभूम जिला में एडीएम. (लॉ एंड ऑर्डर) का पद भी लगभग 6 महीनों से रिक्त है। इससे विधि-व्यवस्था एवं विकास कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

पूर्वी सिंहभूम जिला में जमशेदपुर में ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर इतने लंबे समय तक स्थाई नियुक्ति नहीं होने से जमशेदपुर का विकास अवरूद्ध हो रहा है। इसलिये जनहित एवं क्षेत्र के विकास हित में इसपर त्वरित निर्णय लेते हुये शीघातिशीघ्र स्थाई नियुक्ति की जानी चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत